Site icon Dainik Savera Times

PSPCL के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और रिश्वत मांगने के आरोप में PSPCL का AO निलंबित : Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (ए.ओ.) अमित सेतिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि कर्मचारी अमित सेतिया, जो कि फरीदकोट में लेखा अधिकारी फील्ड के पद पर तैनात था, पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर/उप मंडल अधिकारी को ब्लैकमेल कर रहा था और बिजली के अनाधिकृत प्रयोग संबंधी केस से उसको बाहर रखने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहा था।

मंत्री ने आगे बताया कि आरंभिक जांच के पश्चात उक्त अनियमताओं के लिए समंधित लेखा अधिकारी द्वारा की गई शिकायत और इसके साथ भेजी गई वीडियो क्लिप की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अमित सेतिया बिजली के अनधिकृत उपयोग से संबंधित मामले में सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग कर रहा था।

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर अमित सेतिया को निलंबित कर दिया गया है और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

Exit mobile version