Site icon Dainik Savera Times

PSPCL के 2,985 पेंशन रिकॉर्ड अपडेट नहीं

PSPCL Orders Pension Records Update : लुधियाना। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के पेंशन रिकॉर्ड में 2,109 पेंशनर्स की मृत्यु तिथि और 876 फैमिली पेंशनर्स की जन्म तिथि अपडेट नहीं है। रिकॉर्ड की कमी के कारण वृद्धावस्था भत्ता, एलटीसी सहित अन्य वित्तीय लाभों में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सभी डीडीओज को 15 दिनों में रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएसपीसीएल के सीएमडी गुरकिरत कृपाल सिंह, आईएएस, तथा पीएसईबी ज्वाइंट फोरम और बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के दौरान यह मामला सामने आया कि पेंशन पैकेज में कुछ पेंशनर्स की मृत्यु तिथि तथा कुछ फैमिली पेंशनर्स की जन्म तिथि दर्ज न होने के कारण वृद्धावस्था भत्ता और एलटीसी जैसे बनते लाभों की अदायगी में कठिनाई आ रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि 2,109 पेंशनर्स की मृत्यु तिथि तथा 876 फैमिली पेंशनर्स की जन्म तिथि का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है। इसके कारण कुछ पात्र पेंशनर्स को एलटीसी, वृद्धावस्था भत्ता तथा अन्य बनते लाभ प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएसपीसीएल के सीएमडी गुरकिरत कृपाल सिंह, आईएएस, द्वारा सभी संबंधित डीडीओज को उक्त कार्रवाई 15 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को उनके बनते वित्तीय लाभों की अदायगी सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में 23 सितंबर, 2026 को पीएसपीसीएल द्वारा पत्र जारी कर सभी डीडीओज को निर्देश दिए गए हैं कि पेंशनर्स के रिकॉर्ड की तत्काल जांच की जाए तथा आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड में संबंधित डेटा तुरंत अपडेट किया जाए। यदि किसी पेंशनर का कोई दस्तावेज या जानकारी अधूरी है, तो संबंधित कार्यालय द्वारा स्वयं पेंशनर से संपर्क कर आवश्यक कमी को पूरा करवाया

Exit mobile version