Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

2,985 पेंशनरों के रिकॉर्ड में खामी

September 25, 2026

2,985 पेंशनरों के रिकॉर्ड में खामी

PSPCL Orders Update of Pension Records : अमृतसर। पीएसपीसीएल के पेंशन रिकॉर्ड में 2,109 पेंशनरों की मृत्यु तिथि और 876 फैमिली पेंशनरों की जन्म तिथि अपडेट नहीं होने का मामला सामने आया है। इसके चलते एलटीसी, वृद्धावस्था भत्ता समेत अन्य वित्तीय लाभों के भुगतान में दिक्कत आ रही थी। पीएसपीसीएल ने सभी डीडीओ को 15 दिनों में रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

पीएसपीसीएल के सीएमडी गुरकिरत किरपाल सिंह, आईएएस, तथा पीएसईबी ज्वाइंट फोरम एवं बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब के बीच हुई बैठक के दौरान यह मामला सामने आया कि पेंशन पैकेज में कुछ पेंशनरों की मृत्यु तिथि तथा कुछ फैमिली पेंशनरों की जन्म तिथि दर्ज न होने के कारण वृद्धावस्था भत्ता और एलटीसी जैसे बनते लाभों के भुगतान में कठिनाई आ रही थी।

जांच के दौरान सामने आया कि 2,109 पेंशनरों की मृत्यु तिथि तथा 876 फैमिली पेंशनरों की जन्म तिथि का डेटा रिकॉर्ड में अपडेट नहीं है। इसके कारण कुछ पात्र पेंशनरों को एलटीसी, वृद्धावस्था भत्ता तथा अन्य बनते लाभ प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएसपीसीएल के सीएमडी गुरकिरत किरपाल सिंह, आईएएस, द्वारा सभी संबंधित डीडीओज़ को उक्त कार्रवाई 15 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेंशनरों एवं फैमिली पेंशनरों को उनके बनते वित्तीय लाभों का भुगतान सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

इस संबंध में पीएसपीसीएल द्वारा 23 सितंबर, 2026 को पत्र जारी कर सभी डीडीओज़ को निर्देश दिए गए हैं कि पेंशनरों के रिकॉर्ड की तत्काल जांच की जाए। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड में डेटा तुरंत अपडेट किया जाए। यदि किसी पेंशनर का कोई दस्तावेज अथवा जानकारी अधूरी है, तो संबंधित कार्यालय द्वारा स्वयं संबंधित पेंशनर से संपर्क कर आवश्यक कमी को पूरा करवाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें