Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PSPCL अब पुराने बॉक्सों में लगाएगा नए सिंगल फेज मीटर

December 9, 2024

PSPCL अब पुराने बॉक्सों में लगाएगा नए सिंगल फेज मीटर

PSPCL : पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के पास सिंगल फेस मीटर लगाने के लिए बॉक्स नहीं हैं, जिसकी वजह से पूरे राज्य में उपभोक्ताओं को सिंगल फेस कनैक्शन जारी नहीं हो रहे।

दैनिक सवेरा ने जब यह खबर प्रकाशित की तो PSPCL के अधिकारियों ने सिंगल फेस मीटर लगाने के लिए ‘जुगाड़’ कर दिया है। PSPCL अब पुराने मीटर बॉक्सों में सिंगल फेस मीटर लगाएगा।

पुराने मीटर बॉक्स एकत्रित करने के लिए PSPCL अफसरों ने मीटर रीडरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मीटर रीडरों को कहा गया है कि वो जहां भी मीटर रीडिंग लेने जाते हैं वहां पुराने सिंगल फेस मीटर के बॉक्स देखें।

जहां भी खाली मीटर बॉक्स दिखे उसे उतार कर ले आएं ताकि नए उपभोक्ताओं के सिंगल फेस मीटर लगाए जा सकें। PSPCL अफसरों के निर्देश के बाद मीटर रीडरों ने लोगों के घरों व दुकानों के बाहर लगे खाली सिंगल फेस मीटर बॉक्स उतारने में जुटे हैं।

अफसरों ने हर मीटर रीडर को रोजाना दो से तीन खाली मीटर बॉक्स उखाड़कर लाने को कहा है। हर डिवीजन में अब पुराने मीटर बॉक्स आने शुरू हो गए हैं और सोमवार से पावरकॉम उपभोक्ताओं के सिंगल फेस मीटर लगाना भी शुरू कर देगा।

पावरकॉम अधिकारियों का कहना है कि बिजली कनैक्शन काटते समय PSPCL के कर्मचारी मीटर उखाड़कर वापस ले आते हैं और बॉक्स वहीं पर लगा रहता है। नियम के मुताबिक कनैक्शन काटते समय मीटर के साथ बॉक्स भी वापस लाना होता है। उनका कहना है कि हर डिवीजन में बड़ी संख्या में लोगों के घरों के बाहर खाली मीटर बॉक्स लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें