
फरीदकोट: सी-पाइट कैंप हकूमत सिंह वाला, फिरोजपुर में पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) की ग्रुप-C पदों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण कैंप शुरू किया गया है। कैंप ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन (सेवानिवृत्त) गुरदर्शन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुभवी शिक्षकों की ओर से युवाओं को परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है।
पांच जिलों के योग्य युवा ले सकते हैं लाभ
इस मुफ्त प्रशिक्षण कैंप का लाभ फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा जिलों के वे युवा ले सकते हैं, जिन्होंने PSSSB की ग्रुप-C पदों के लिए आवेदन किया है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि यह कैंप केवल लड़कों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार सी-पाइट कैंप हकूमत सिंह वाला में दाखिला लेकर बिना किसी शुल्क के परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होगा दाखिला
इच्छुक युवा सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे के बीच कैंप में पहुंचकर अपना एडमिशन करवा सकते हैं। दाखिले के समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
इनमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की एक कॉपी, दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र की फोटोस्टेट कॉपी, दसवीं के अलावा अन्य शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्रों की प्रतियां, पंजाब रेजिडेंस सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते की फोटोस्टेट कॉपी शामिल हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लानी होंगी।
खाने और रहने की सुविधा भी बिल्कुल मुफ्त
कैंप अधिकारियों के अनुसार सी-पाइट कैंप हकूमत सिंह वाला पंजाब सरकार का संस्थान है। प्रशिक्षण के दौरान कैंप में रहने वाले विद्यार्थियों को खाना और आवास पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करवाया जाएगा। PSSSB ग्रुप-C पदों की तैयारी के लिए भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उम्मीदवारों को अपने साथ कॉपी, पेन, खाना खाने के बर्तन और रहने के लिए बिस्तर आदि जरूरी सामान लाने की सलाह दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
सी-पाइट कैंप हकूमत सिंह वाला में दाखिले और प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 73476-66557 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
📍 Location: Faridkot (Faridkot)
मेष: दिन शुभ रहेगा...