Site icon Dainik Savera Times

13 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा फूटा, लोगों ने सड़क पर दिया धरना

जालंधर: वैस्ट हलके के अंतर्गत पड़ते पारस एस्टेट में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर एक बार फिर से इलाके में मामला गरमा गया। यहां लोगों ने परिवार को इंसाफ दिलाने और आरोपी को चौक में सरेआम फांसी की सजा दिलाने के लिए सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में इलाके सहित आसपास के लोग सड़कों पर एकत्रित होकर परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाने लगे।

महिला ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि आगे से ऐसा घिनौना काम करने वाला सौ बार सोचे, वहीं व्यक्ति ने कहा कि 13 साल की मासूम बच्ची के साथ जो हुआ वह निंदनीय है। उनकी मांग है कि आरोपी को सबके सामने चौक में सरेआम फांसी देनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि अगर पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलाने में सक्षम नहीं होती तो आरोपी को लोगों के हवाले कर दें और लोग खुद आरोपी को चौक में लटकाकर फांसी की सजा देंगे। लोगों ने कहा कि दुबई सहित अन्य देशों की तरह यहां पर भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को चौक में फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

इस दौरान अन्य लोगों ने भी एक मांग की है कि आरोपी को काटकर सड़क पर तड़पा-तड़पा कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि दिल्ली में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सैंटर सरकार ने आरोपियों को अभी तक फांसी की सजा नहीं दी है। इस दौरान लोगों ने होशियारपुर में बच्चे की हत्या का जिक्र किया और कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं पंजाब में क्यों हो रही हैं। लोगों ने कहा कि अभी तक कोई अधिकारी उनके पास आकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदारी लेने हेतु नहीं पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर अस्पताल फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ACP परमिंदर सिंह और SHO रविंदर कुमार सस्पेंड

Exit mobile version