Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस में पब्लिक डीलिंग के कार्य दिवस फिर से किए कम, प्रेम गर्ग ने की पुनर्विचार करने की मांग

चंडीगढ़: शहर में एस्टेट ऑफिस में पब्लिक डीलिंग के कार्य दिवस फिर से घटा दिए गए हैं। अभी नई व्यवस्था के तहत सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन के कार्यदिवस कर दिए गए थे, जिन्हे अब फिर से सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय संयोजक प्रेम गर्ग ने प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से एस्टेट ऑफिस में लंबित फाइल्स क्लियर हुईं थी व व्यवस्था सुचारू होने से आम जनता को काफी राहत मिली थी परन्तु अब फिर से पुराना सिस्टम बहाल किये जाने से लोगों को मुसीबतें बढ़ना तय है। उन्होंने प्रशासन से इस और तत्काल ध्यान देने की मांग की है।

Exit mobile version