Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनता के सुझावों से तैयार होंगी विकास योजनाएं : संधवां

November 20, 2026

जनता के सुझावों से तैयार होंगी विकास योजनाएं : संधवां

Public Welfare and Development Top Priorities : मोगा। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के हर वर्ग की भलाई और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार का उद्देश्य जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाना है। वह शुक्रवार को विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद के साथ बाघापुराना के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पवन गुप्ता के कार्यालय का उद्घाटन किया और कम्युनिटी हॉल, बाबा रोडू पार्क तथा महंतां वाली गली में आयोजित बैठकों में हिस्सा लेकर स्थानीय लोगों से विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

 

सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। यह बात पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को बाघापुराना के दौरे के दौरान कही। इस अवसर पर उनके साथ हलका विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने दौरे के दौरान विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पवन गुप्ता एम.सी. के कार्यालय का उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने बाघापुराना के कम्युनिटी हॉल, बाबा रोडू पार्क और महंतां वाली गली में आयोजित विभिन्न बैठकों में शिरकत की। इन बैठकों के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता का असली आधार जनता का विश्वास और लोगों की समस्याओं का समाधान होता है। इसलिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के लिए जरूरी है कि वे लोगों के बीच जाकर उनकी परेशानियों को सुनें और उनका उचित समाधान करवाएं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विकास केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्थानीय निवासियों के सुझाव क्षेत्र की जरूरतों को समझने और विकास की योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने भी क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत की और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें