
public-works-minister-heard-peoples-problems : अमृतसर। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव भगवानसर और धीरेकोट में आयोजित जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा आम जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी साझा की। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 तथा स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत 22 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक नए राशन कार्ड बनवाने और मौजूदा राशन कार्डों में नए पात्र सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक पात्र परिवार को बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के उसका अधिकार प्राप्त होगा। श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले 10 लाख नए राशन कार्डों में से 7 लाख पात्र परिवारों को दिए जाएंगे, जबकि 3 लाख ई-श्रम एवं प्रवासी मजदूरों को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में लाया जाएगा। इससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया को अत्यंत सरल बनाया गया है। पात्र आवेदक सेवा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्यालयों अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...