Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNBUS/PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने बंद किया बस अड्डा, किलोमीटर स्कीम के तहत टैंडर खुलने का कर रहे विरोध

October 15, 2025

PUNBUS/PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने बंद किया बस अड्डा, किलोमीटर स्कीम के तहत टैंडर खुलने का कर रहे विरोध

अमृतसर: पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार की दोपहर को अचानक ही हड़ताल शुरु कर दी। कांट्रैक्ट वर्करों ने अमृतसर के शहीद मदन लाल ढींगरा अंतरराज्जीय बस अड्डे को बंद कर दिया। इसके चलते न तो कोई बस अड्डे के अंदर ही जा सकी और न ही बस अड्डे से सवारियों की बस को बाहर निकलने दिया गया। यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह, डीपू प्रधान हीरा सिंह और महासचिव जुगराज सिंह के नेतृत्व में आज की गई हड़ताल किलोमीटर स्कीम के तहत सरकार की ओर से टैंडर खोले जाने के विरोध में की गई।

कांट्रैक्ट वर्करों ने रोडवेज की बसों को अड्डे के प्रवेश और एग्जिट रास्तों पर खड़ा कर दिया, ताकि न तो कोई बस अड्डे के अंदर प्रवेश कर सके और न ही कोई बस अड्डे से बाहर निकल सके। यूनियन के नेताओं ने बताया कि सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत प्राइवेट आपरेटरों के हाथों में पंजाब के रोडवेज सिस्टम को देना चाहती है, जिसका वे शुरु से विरोध कर रहे हैं। इससे पहले 15 सितंबर 2025 को भी उनकी यूनियन ने सरकार की किलोमीटर स्कीम के तहत टैंडर खोलने के खिलाफ बस स्टैंड को 2 घंटों के लिए बंद किया था।

वहीं यूनियन के प्रदेश सचिव जोध सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिग पर पनबस में काम करने वाले वर्करों को इसका नुकसान है। सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत प्राइवेट आपरेटरों के हक में टैंडर खोलने के बजाए खुद अपने स्तर पर नई बसें डाले और कांट्रैक्ट वर्करों को रैगुलर करे। इस लिए ही उनकी यूनियन उक्त स्कीम के तहत नई बसें डालने का टैंडर रद करने की लगातार मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी हड़ताल टैंडर रद करने तक जारी रहेगी। बस अड्डे में हड़ताल के दौरान पनबस / पीआरटीएस कांट्रैक्ट वर्करों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया और सरकार की उक्त स्कीम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, कहा- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें