Site icon Dainik Savera Times

पनबस मुलाजिमों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, 95% बसें बंद होने का दावा

Punbus Strike Continues for Second Day जालंधर। पंजाब में पनबस मुलाजिमों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदर्शनकारी मुलाजिमों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 72 बैठकों के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000622852.mp4

मुलाजिमों का दावा है कि हड़ताल के कारण पनबस की करीब 95 प्रतिशत बसें सड़कों पर नहीं चल रही हैं और लगभग 5,000 कर्मचारी संघर्ष में शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा।

सरकार के रवैये से नाराज मुलाजिमों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों ने बातचीत करते हुए बताया कि सरकार के साथ अब तक उनकी 72 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगें लंबे समय से लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हर बार बैठक के दौरान मांगों को लेकर चर्चा तो की जाती है, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता। मुलाजिमों के मुताबिक, हर बैठक के बाद उन्हें अगली तारीख देकर आश्वासन दे दिया जाता है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000622853.mp4
मुलाजिमों ने दावा किया कि हड़ताल के कारण पनबस की करीब 95 प्रतिशत बसें सड़कों पर नहीं चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 5,000 मुलाजिम हड़ताल में शामिल हैं और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और बार-बार बैठकें करके उन्हें केवल आश्वासन न दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
Exit mobile version