Site icon Dainik Savera Times

पंजाब की 3 यूनिवर्सिटी के लिए कॉमन कैलेंडर, सरकार के पोर्टल से होंगे एडमिशन

चंडीगढ़: पंजाब के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के लिए एक कॉमन एकेडमिक कैलेंडर लागू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, तीनों यूनिवर्सिटियों और उनसे जुड़े कॉलेजों में एडमिशन अब पंजाब सरकार के एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल से होंगे।

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने तीनों संस्थानों की कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है, जिसमें नई प्रक्रिया को लागू करने के लिए दिशा-निर्देश शामिल हैं।

2026-27 से एडमिशन पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड

नए नियमों के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी UG और PG कोर्स के एडमिशन एक ही पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। तीनों यूनिवर्सिटियों का पूरा शेड्यूल-

एडमिशन टाइमलाइन

गर्मी और सर्दी की छुट्टियां

परीक्षा कार्यक्रम

पब्लिक हॉलिडे कैलेंडर

अब एक जैसा होगा, जिससे छात्रों की परेशानियां काफी कम होंगी।

अलग-अलग प्रोसेस की दिक्कत अब खत्म

अब तक तीनों यूनिवर्सिटियां अपना-अपना अलग ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम चलाती थीं। इससे छात्रों को एक ही कोर्स के लिए तीन जगह आवेदन करना पड़ता था। कई बार एंट्रेंस एग्जाम की तारीखें भी आपस में टकरा जाती थीं, जिसके कारण उम्मीदवारों को काफी असुविधा होती थी।

सरकार का दावा है कि नया कॉमन कैलेंडर और संयुक्त पोर्टल इस तरह की समस्याओं को पूरी तरह खत्म कर देगा।

एक ही पोर्टल से होगा आवेदन, मेरिट और काउंसलिंग

नए सिस्टम में छात्रों को केवल पंजाब गवर्नमेंट एडमिशन पोर्टल पर जाना होगा, जहां से—

ऑनलाइन आवेदन

मेरिट लिस्ट

काउंसलिंग

सीट अलॉटमेंट

सीटों की रियल-टाइम अपडेट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर होगा। यह व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होगी ताकि पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनी रहे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 48 घंटे का पावर कट: जानें कौन से इलाके होंगे प्रभावित

सरकार का उद्देश्य: छात्रों के लिए सरल और एकीकृत व्यवस्था

उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कदम राज्य की विश्वविद्यालयों में समान शैक्षणिक संरचना और छात्रों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करेगा। साथ ही, एडमिशन प्रोसेस अधिक पारदर्शी और समयबद्ध होगी।

Exit mobile version