Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में 48 घंटे का पावर कट: जानें कौन से इलाके होंगे प्रभावित

पंजाब डेस्क: मोगा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आई है। शनिवार और रविवार, 22 व 23 नवंबर को बिजली विभाग 132 केवी मोगा-1 से जुड़े 11 केवी FCI फीडर की अत्यावश्यक मरम्मत और नया फीडर स्थापित करने का काम करेगा। विभाग के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

पावर कट केवल FCI फीडर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे जुड़े 11 केवी जीरा रोड, 11 केवी दत्त रोड और 11 केवी SAS नगर फीडर भी प्रभावित होंगे। यह जानकारी नॉर्थ मोगा SDO जगसीर सिंह और JE राजिंदर सिंह विरदी द्वारा जारी की गई है।

किन इलाकों में रहेगी बिजली बंद?

जीरा रोड, सोढ़ी नगर, GT रोड (वी-मार्ट साइड व बिग बेन साइड), चक्की वाली गली, अजीत नगर, मनचंदा कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, पक्का दोसांझ रोड, बस्ती गोबिंदगढ़, अकालसर रोड, बाबा सूरत सिंह नगर, जुझार नगर, लाल सिंह वाली गली, तांगे वाली गली, दत्त रोड सिविल लाइन, जेल और DC कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, जेल वाली गली, मैजेस्टिक रोड, जंडू वाली गली, कबाड़ मार्केट, FCI रोड, किचलू स्कूल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट, कोर्ट व सेशन कोर्ट परिसर इन सभी इलाकों के उपभोक्ताओं को लगभग पूरे दिन पावर सप्लाई न मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: School Holiday: पंजाब में बच्चों की हुई बल्ले-बल्ले, 5 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

बिजली जाने से पहले कर लें ये जरूरी इंतज़ाम

लंबे पावर कट के दौरान परेशानी से बचने के लिए विभाग ने नागरिकों को कुछ आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है:

पानी की मोटर बिजली से चलती है तो टंकी पहले ही भर लें।

मोबाइल फोन और पावर बैंक पूरी तरह चार्ज रखें।

टॉर्च, लैम्प या इमरजेंसी लाइट तैयार रखें।

जरुरी खाना या गर्म करने वाली चीजें पहले से निपटा लें।

फ्रिज या डीप फ्रीजर को अनावश्यक रूप से न खोलें।

इन सरल तैयारियों से दो दिनों की बिजली कटौती के दौरान आपके दैनिक कामकाज में कम से कम बाधा आएगी।

Exit mobile version