Site icon Dainik Savera Times

Punjab: शहर में आज 5 घंटे का पावर कट, कई इलाकों में ठप रहेगी सप्लाई

पंजाब डेस्क: करतारपुर के विद्युत विभाग ने शहरवासियों को आगाह किया है कि आज 15 नवंबर को करतारपुर के आर्य नगर 11 केवी फीडर पर रख-रखाव और तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे। विभाग के अनुसार, निर्धारित मेंटेनेंस के चलते फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी।

सुबह से दोपहर तक लगेगा पावर कट

अधिकारियों ने बताया कि जरूरी मरम्मत कार्यों को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पावर सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान जी.टी. रोड करतारपुर, मोहल्ला आर्य नगर, चंदन नगर, खूह सेखवां, पुरानी दाना मंडी, कपूरथला रोड व टाहली साहिब रोड सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बढ़ा ठंड का असर, इन इलाकों में 7°C तापमान हुआ दर्ज

पावरकॉम ने लोगों से की खास अपील

पावरकॉम सब-डिवीजन ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के दौरान अपनी आवश्यक तैयारियाँ पहले से कर लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम सुनिश्चित करें। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Exit mobile version