Site icon Dainik Savera Times

पंजाब: नगर निगम चुनावों के लिए आज AAP की होगी बैठक, CM Mann करेंगे नेतृत्व

जालंधर: पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले 5 नगर निगमों और 44 नगर परिषदों के चुनावों के लिए आज आम आदमी पार्टी (आप) रणनीति बनाएगी। आगामी चुनावों को लेकर सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आप की पहली अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संदीप पाठक और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में सभी जिलों की स्क्रीनिंग कमेटियों के सदस्यों को भी बुलाया गया है। पार्टी की कोशिश है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अच्छे उम्मीदवार उतारकर बड़ी जीत हासिल की जाए। स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं जैसे सफाई, पानी की समस्या, सड़क, पार्क, अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर आप का फोकस रहेगा।

शहरी क्षेत्रों में युवा और महिलाएं मतदान में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस वर्ग को लेकर सरकार की योजनाओं पर फोकस करें। प्रत्याशियों के चयन से लेकर मतदान तक सिर्फ 10 दिन बचे हैं। ऐसे में राज्य की सत्ताधारी पार्टी स्थानीय निकायों में भी अपना आधार मजबूत करने के लिए जी-जान से जुटी होगी।

Exit mobile version