Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे नए जज, सुप्रीम कोर्ट ने 10 नाम किए Approved

July 4, 2025

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे नए जज, सुप्रीम कोर्ट ने 10 नाम किए Approved

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए 10 नए न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति न केवल न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाएगी, बल्कि आम नागरिकों को समय पर न्याय दिलाने में भी सहायक होगी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन 10 नामों को हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए मंजूरी दी है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

Punjab and Haryana High Court
Punjab and Haryana High Court

-न्यायिक क्षमता में आएगा इजाफा

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वर्तमान समय में जजों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। लंबे समय से लंबित मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए यह नियुक्तियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। नए जजों के आने से न्याय प्रक्रिया तेज होगी, जिससे न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

-विविधता और विशेषज्ञता की झलक

इन नियुक्तियों में महिला अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी भी देखने को मिल रही है। मनदीप पन्नू, शालिनी सिंह नागपाल, रुपिंदरजीत चाहल और आराधना सावनी जैसी अनुभवी महिला वकीलों का नाम इसमें शामिल है, जो न्यायपालिका में लैंगिक संतुलन की दिशा में एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें