चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र से पहले सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी सामने आई है। बता दें कि, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गई हैं।
सुरक्षा में बढ़ोतरी, सर्च ऑपरेशन जारी
विधानसभा परिसर में सुरक्षा बलों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बम निरोधक दस्ते पूरे क्षेत्र की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पहचान नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाकों में भी अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें:
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत देने की अपील की है। मामले की गहन जांच जारी है और आवश्यकतानुसार और कदम उठाए जा सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...