Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब विधानसभा में NEET से प्रभावित छात्रों को श्रद्धांजलि, स्पीकर ने कहा -‘केंद्र सरकार को अपना सिस्टम बेहतर करना चाहिए’

August 3, 2026

पंजाब विधानसभा में NEET से प्रभावित छात्रों को श्रद्धांजलि, स्पीकर ने कहा -‘केंद्र सरकार को अपना सिस्टम बेहतर करना चाहिए’

Punjab Monsoon Session: पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। यह सत्र 10 अगस्त तक चलेगा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का आखिरी मानसून सत्र माना जा रहा है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई।

इस दौरान पंजाब विधानसभा ने NEET परीक्षा पेपर लीक और उससे जुड़े तनाव के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को भी श्रद्धांजलि दी। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस मामले पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की।

स्पीकर बोले- पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत हो व्यवस्था

श्रद्धांजलि के दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने इस तरह की घटनाओं के कारण अपनी जान गंवाई है, जो बेहद दुखद है।

इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सत्र में पेश हो सकता है अहम संशोधन विधेयक

मानसून सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले ही विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें