Punjab Bandh: पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। बंद का समय सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक आपातकालीन सेवाओं को छूट देने की बात कही गई है।
लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर और जालंधर में स्कूल-कॉलेज बंद रखने की सूचना है। इसके अलावा बाजारों और हाईवे पर भी बंद का असर देखने को मिल सकता है।
परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में बंद का आह्वान
मानसा में नशे के कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा की 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया है कि घटना के समय वह फेसबुक लाइव कर रहे थे। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें गोली मारी।
पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद प्रशासन की ओर से आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर को भी बुलडोजर गिराया गया।
परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने अपने बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें…
पंजाब में टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा शुल्क
पंजाब बंद के समर्थन में टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने भी बड़ा फैसला लिया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर वाहनों को बिना शुल्क आने-जाने देने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रखने की बात कही गई है।
यूनियन के कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है। संगठन ने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और व्यापारियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

