Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब बना गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत देने वाला राज्य, दूसरे स्थान पर हरियाणा

December 1, 2023

पंजाब बना गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत देने वाला राज्य, दूसरे स्थान पर हरियाणा

चंडीगढ़ : गन्ने का सबसे ज्यादा कीमत देने वाला पंजाब देश में पहला राज्य बन गया है। पंजाब ने गन्ने की कीमत 391 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में गन्ने की कीमत 386 रूपये प्रति क्विंटल दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा दूसरा स्थान पर है। गन्ने की कीमत में हमेशा नंबर वन रहे हरियाणा को पिछले दो सालों में पंजाब टक्कर देता हुआ आगे निकल रहा है।

पंजाब सरकार ने गन्ने की कीमत में पिछले साल के मुकाबले 11 रुपए की वृद्धि की है। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, पंजाब में 11 रुपए का शुभ शगुन है। आज पंजाब के गन्ना किसानों के लिए 11 रुपए की कीमत बढ़ाकर शुभ संकेत दिया गया है। पंजाब में गन्ने का रेट अब 391 रुपये हो गया है जो कि देश में सबसे ज्यादा है। सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब में 11 रुपये को ‘शगुन’ माना जाता है, इसलिए मैं इसे एसएपी में बढ़ोतरी के रूप में घोषित कर रहा हूं।‘

पहले कितना था दाम?
पंजाब सरकार ने पंजाबियों और किसानों के लिए अच्छी खबर दी है। आपको बता दें कि पिछले साल पंजाब में गाने की कीमत 380 रुपए प्रति क्विंटल थी। जबकि हरियाणा में बीते साल गन्ने का दाम 372 रुपए प्रति क्विंटल था। वहीं, हरियाणा ने भी बीते दिनों गाने के दाम 14 रुपए प्रति क्विंटल वृद्धि करते हुए 372 से 386 रुपए कर दिए थे. हालांकि इस मामले में हरियाणा सरकार ने अगले साल की गन्ने की कीमत भी घोषित कर दिए जो की 400 रुपए हैं। अब ये देखना होगा कि क्या पंजाब भी अगले साल हरियाणा को टक्कर देते हुए गन्ने की कीमत में वृद्धि करेंगे या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें