Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh में पंजाब BJP की बैठक, सभी पदाधिकारी होंगे शामिल, चुनाव और तिरंगा अभियान पर चर्चा की संभावना

August 6, 2024

Chandigarh में पंजाब BJP की बैठक, सभी पदाधिकारी होंगे शामिल, चुनाव और तिरंगा अभियान पर चर्चा की संभावना

चंडीगढ़ : आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब आने वाले महीनों में उपचुनाव होने हैं। जानकारी के अनुसार बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। आज की बैठक में सभी पदाधिकारी पहुंचेंगे। बैठक का नेतृत्व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी करेंगे। बैठक में आगामी चुनाव, राज्य में पार्टी के नेतृत्व समेत कई पहलुओं पर चर्चा होगी।

बैठक में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे, लेकिन पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ की मौजूदगी पर संशय है। रिपोर्ट के अनुसार जाखड़ आज की बैठक में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले एक बैठक हुई थी, जिसमें लोकसभा उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था और उपचुनाव समेत 2027 के विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाया गया था। पंजाब में भाजपा लगातार अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। आज की बैठक में पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में इसे चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें