Site icon Dainik Savera Times

पंजाब BJP अध्यक्ष Sunil Jakhar ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: पंजाब BJP प्रमुख सुनील जाखड़ ने आज केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इसी के साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी साँझा की है। वहीं उन्होंने इस मुलाकात की एक फोटो भी शेयर की है।

-केंद्रीय नेताओं से लगातार मिल रहे सुनील जाखड़

बता दें कि, सुनील जाखड़ लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन इन दिनों वह लगातार दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिल रहे हैं कई मुद्दों पर चर्चा कर रहें है। वहां इससे पहले सुनील जाखड़ ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मिले थे। फिर उन्होंने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण सिंह से भी मुलाकात की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि इस मुद्दे पर बातचीत होनी चाहिए। पंजाब में विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का समय शेष है। दूसरी बात यह कि आने वाले समय में केंद्रीय बजट भी आने वाला है। इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

-2022 में बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि, सुनील जाखड़ इससे पहले लंबे समय तक कांग्रेस में थे। सुनील जाखड़ 14 मई 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा देकर 19 मई को बीजेपी में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version