Site icon Dainik Savera Times

Punjab Board की बड़ी घोषणा: 8वीं, 10वीं और 12वीं के पेपर में होगा बड़ा बदलाव

Punjab Board Significant changes in exams

Punjab Board Significant changes in exams

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8, 10 और 12 के परीक्षा पैटर्न में अहम बदलाव लागू कर दिया है। बोर्ड ने इस बदलाव से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी हैं, ताकि स्कूल स्तर पर छात्रों को समय पर नई तैयारी के अनुसार मार्गदर्शन किया जा सके।

25% सवाल अब सीधे टेक्स्ट से होंगे

पहले 40% प्रश्न पत्र का हिस्सा ऑब्जेक्टिव सवालों से बनता था, जिससे कई छात्र सिर्फ विकल्पों को याद करके अच्छे अंक हासिल कर लेते थे। नए नियम के अनुसार, अब कम से कम 25% सवाल सीधे पाठ्य सामग्री (टेक्स्टबुक) से लिए जाएंगे, जबकि बाकी 75% सवाल प्रैक्टिस प्रश्न और क्वेश्चन बैंक से होंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट, अगले 3 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, जानें अपने शहर का हाल

जानें क्या है बदलाव का उद्देश्य

इस बदलाव का मुख्य लक्ष्य छात्रों को रटने की प्रवृत्ति से दूर करना और उनकी विषय समझ तथा तार्किक सोच को बढ़ावा देना है। बोर्ड का मानना है कि केवल याद करने पर आधारित शिक्षा आज के छात्रों के भविष्य के लिए पर्याप्त नहीं है। इस दिशा में, सभी शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को पुराने पैटर्न के अनुसार तैयार न करें और उन्हें नई परीक्षा शैली के मुताबिक तैयारी कराएं।

बोर्ड के इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि छात्रों में विषयों की गहराई समझने की क्षमता बढ़ेगी और वे किसी भी विषय को सिर्फ याद करने की बजाय समझकर सीखेंगे।

Exit mobile version