Site icon Dainik Savera Times

Punjab Breaking: सैलून से घर लौट रही लड़की की गोली मारकर हत्या

तरनतारन: शनिवार शाम अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर रसूलपुर आड़ गांव में दो लोगों ने एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह एक सैलून से घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव बनवालीपुर के रहने वाले मंगल सिंह की बेटी नवरूप कौर (23) ने कुछ दिन पहले ही तरनतारन शहर के एक सैलून में काम करना शुरू किया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: तुर्कमान गेट उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, 30 पत्थरबाजों की हुई पहचान

जब वह शाम करीब 5.30 बजे अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव रसूलपुर में सैलून से निकलकर अपने गांव बनवालीपुर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तो अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और नवरूप कौर के सिर में गोली मार दी, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल नवरूप कौर को तरनतारन के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नवरूप कौर के पिता मंगल सिंह ने बताया कि गांव के ही एक युवक अर्जुन सिंह और उसके साथी ने मेरी बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी, जो पहले भी उसे परेशान कर रहे थे।

इसी गांव से संबंधित कश्मीर सिंह का लड़का अर्जुन सिंह नवरूप कौर पर विवाह करने के लिए दबाव बनाता था। जबकि अर्जुन सिंह कोई कामकाज नहीं करता। नवरूप कौर ने अर्जुन सिंह से विवाह करवाने से साफ मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः कठुआ में मुठभेड़ जारी, 3 आतंकवादी घिरे, सर्च ऑपरेशन जारी

पिता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में DSP डिटेक्टिव जगजीत सिंह और DSP गोइंदवाल अतुल सोनी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सदर थाना तरनतारन में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version