Site icon Dainik Savera Times

सड़कों पर भागती नजर आई ‘रोडवेज़ की लॉरी’, शुरू हुआ फ्री बस का सफर

Punjab Bus Strike

Punjab Bus Strike

Punjab Bus Strike : पंजाब में पिछले 2 दिनों से चल रही हड़ताल के बाद आज से सरकारी बसें एक बार फिर सड़कों पर भागती नजर आएंगी। पंजाब रोडवेज और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (PRTC) के संविदा कर्मचारियों ने राज्य सरकार से मिले आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर चर्चा के लिए 15 जनवरी को बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी नौकरियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी। पंजाब रोडवेज, पनबस, PRTC सी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में 15 जनवरी को उनके मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक का आश्वासन मिला है और इसपर हड़ताल वापस ले ली गई है।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, पंजाब रोडवेज और PRTC की लगभग 2,800 बसें सड़कों से नदारद रहीं। हड़ताल में लगभग आठ हजार संविदा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version