Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद खन्ना को नियुक्त किया प्रभारी

Punjab by-elections : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना को लुधियाना पश्चिम विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी प्रभारी घोषित किया। एक बयान के अनुसार, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को सह-प्रभारी नियुक्त किया।

जनवरी में आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मृत्यु के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हो गई थी। गोगी की उनके घर पर लाइसेंसी बंदूक से गलती से गोली चलने के कारण मृत्यु हो गई थी। उपचुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

Exit mobile version