Site icon Dainik Savera Times

Punjab By Elections : Congress ने की रणनीति एवं योजना समिति की घोषणा, Partap Bajwa को बनाया संयोजक

Punjab Election

Punjab Election

Punjab By Elections : पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति एवं योजना समिति का गठन किया है। इसमें 7 लोगों को शामिल किया गया है। समिति का संयोजक प्रताप सिंह बाजवा को बनाया गया है। इसके अलावा 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। यह आदेश पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने जारी किया है।

वहीं, समिति की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, जालंधर से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला, आलोक शर्मा और रविंद्र दलवी को दी गई है। गौर हो कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग गिद्दड़बाहा से और सुखजिंदर सिंह रंधाव की पत्नी डेरा बाबा नानक से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

Exit mobile version