Site icon Dainik Savera Times

आज होने जा रही है पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

पंजाब: आज चंडीगढ़ में होने जा रही है पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक। यह बैठक मुख्यमंत्री की अगुवाई में आज सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में होगी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रही है कि इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है। इस दौरान एंजल योजना को भी मंजूरी मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। इसी के साथ आपको बताते चले कि इस बैठक में शिक्षकों की तबादला नीति को लेकर भी कई फैसले हो सकते है।

Exit mobile version