Site icon Dainik Savera Times

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग आज: CM भगवंत मान ले सकते हैं कई अहम फैसले, मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर मंथन

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की आज अहम मीटिंग है। जानकारी अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे मीटिंग शुरू होगी, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती हैं। इसके साथ-साथ पंजाब सरकार नई योजनाओं एवं विधानसभा सेशन में किन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है उन पर भी चर्चा कर सकती हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से मान कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो रही हैं। कहा जा रहा है कि कैबिनेट में 3-4 नए मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। दरअसल, सूत्रों की मानें तो सीएम मान ने अपनी सरकार के मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मौजूदा 2 से 3 कैबिनेट मंत्रियो की छुट्टी हो सकती है और कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

 

 

Exit mobile version