Dainik Savera Times

Punjab News: पंजाब सरकार ने कल बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Punjab cabinet is holding an important meeting

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में कल एक बार फिर कैबिनेट बैठक की जाएगी। बता दें कि इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दी थी, जिनमें सबसे चर्चित फैसला आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ा रहा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि शनिवार को हुई बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने संविदा प्रणाली को समाप्त करने का फैसला किया है, जिससे अनुबंध पर काम करने वालों और नए भर्ती हुए कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।”

ये भी पढ़ें…

इन कर्मचारियों को मिलेगी राहत

पंजाब सरकार के इस फैसले से 51 विभागों के 65,048 आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सभी कर्मचारियों को सीधे सरकारी संविदा प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके तहत, कर्मचारियों को 2 श्रेणियों में बांटा गया है। जो आउटसोर्स कर्मचारी गैर-खतरनाककाम कर रहे हैं, उन्हें 5 साल की सेवा पूरी करने के बाद सरकारी संविदा कार्य के अंतर्गत लाया जाएगा। जबकि, जो कर्मचारी खतरनाक काम कर रहे हैं, उन्हें यह लाभ केवल 3 साल बाद ही मिल जाएगा।

Exit mobile version