
जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में प्रदेशवासियों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सिविल अस्पताल का दौरा टीवी मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान मोहिंदर भगत ने टीबी वार्ड में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 100 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों के लिए दवाइयों के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए 100 मरीजों को एक महीने के लिए हाई प्रोटीन युक्त पौष्टिक डाइट मुफ्त उपलब्ध करवाई गई।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने के साथ-साथ उनके पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पौष्टिक और हाई प्रोटीन डाइट लेने से मरीजों को बीमारी से उबरने में मदद मिलती है और वे जल्द स्वस्थ हो सकते हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. गर्ग, डॉ. परमवीर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य डॉक्टर और अधिकारी मौजूद रहे। मोहिंदर भगत ने लोगों से अपील की कि सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...