Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Cabinet Sub-Committee द्वारा PSPCL को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

October 21, 2024

Punjab Cabinet Sub-Committee द्वारा PSPCL को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. कुलदीप सिंह धालीवाल और स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ. शामिल हैं, ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना आवश्यक सुरक्षा किट के कोई खतरनाक कार्य न करे।

कैबिनेट सब-कमेटी ने आज यहां पंजाब भवन में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। इस बैठक में प्रशासनिक सचिव (बिजली विभाग) श्री राहुल तिवाड़ी, वित्त सचिव श्री बसंत गर्ग, पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन-कम-प्रबंधकीय निदेशक बलदेव सिंह सरा और निदेशक वितरण श्री डी.पी.एस. ग्रेवाल उपस्थित थे।

कमेटी ने अपने मांग पत्र में यूनियन द्वारा पेश की गई मांगों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया और इन मुद्दों के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट सब-कमेटी ने पावरकाम एंड ट्रांस्को कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लाइज यूनियन को भरोसा दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूति से विचार किया जाएगा।

इसके बाद मिड-डे-मील यूनियन के साथ बैठक के दौरान महा निदेशक स्कूल शिक्षा श्री विनय बुबलानी ने कैबिनेट सब-कमेटी को जानकारी दी कि मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं के लिए बीमा योजना प्रक्रिया अधीन है। प्रस्तावित योजना के तहत, मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं की दुर्घटना में मृत्यु होने के मामले में 16 लाख रुपए, प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 1 लाख रुपए और दुर्घटना में जीवन साथी की मृत्यु के मामले में 2 लाख रुपए का बीमा उपलब्ध कराने के बारे में विचार किया जा रहा है।

कैबिनेट सब-कमेटी ने यूनियन को भरोसा दिया कि उनकी उठाई गई अन्य मांगों को भी जल्दी हल किया जाएगा। ‘बेरोजगार साझा मोर्चा’ और ‘पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने दोहराया कि पंजाब सरकार उनकी अधिकारिक मांगों और मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रही है।

कमेटी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार प्रदेश की भलाई के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और अपने कर्मचारियों की भलाई को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

इन बैठकों में कर्मचारियों की यूनियन के नेताओं के अलावा पावरकाम एंड ट्रांस्को ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान श्री बलिहार सिंह कटारिया, प्रदेश सहायक सचिव श्री टेक चंद, प्रदेश दफ्तर सचिव श्री शेर सिंह, डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट पंजाब की प्रधान श्रीमती हरजिंदर कौर लोपो, श्रीमती परमजीत कौर, मिड-डे मील कुक वर्कर्स यूनियन से श्रीमती बलविंदर कौर, पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट से गुरबिंदर सिंह कहिरा, अतिंदरपाल सिंह, इंदर सुखदीप सिंह, दलजीत सिंह सफीपुर और रमन सिंहला, बेरोजगार साझा मोर्चा से हरजिंदर सिंह झुनीर, जसवंत घुबाया, सुखपाल खान और दविंदर कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें