पंजाब में लगातार बढ़ रही ठंड के चलते लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। जिसके चलते सेवा केंद्रों को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। बता दें कि तरनतारन, गुरदासपुर, पटियाला के बाद अब संगरूर में सभी सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि ठंड व शीत लहर को देखते हुए सेवा केंद्रों के खुलने व बंद होने का समय बदला गया है। 15 जनवरी तक संगरूर के सभी सेवा केंद्र सुबह 9.30 बजे खुलेंगे और शाम 4.30 बजे बंद होंगे। इसी के साथ आपको बताते चले कि यह बदला हुआ समय अगले आदेशों तक लागू रहेगा। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

