Site icon Dainik Savera Times

पंजाब CM मान ने किया गीत “अरदास” का अनावरण, ADGP MF Farooqui ने लिखे है बोल

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों के परिवारों के कल्याण के लिए पंजाबी फिल्म और टीवी एक्टर्स एसोसिएशन के सहयोग से पंजाब पुलिस द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “गुलदस्ता 2023” का उद्घाटन किया। मान ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को अनुग्रह राहत के चेक सौंपे। कार्यक्रम के दौरान CM ने एक गीत जिसका शीर्षक है “अरदास” का अनावरण किया।इसके साथ ही CM मान ने एक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों को भी सम्मानित किया।

बात की जाए गीत अरदास को गायक मास्टर सलीम ने अपनी आवाज दी है। वहीं दूसरी और गीत के बोल ADGP एमएफ फारूकी ने द्वारा लिखे गए हैं। संगीत सचिन आहूजा द्वारा दिया गया है। इस गाने के निर्देशक रिताज़, निर्माता मैजिक माइंड्स हैं। गीत स्पीड रिकॉर्ड मैजिक माइंड्स द्वारा प्रेजेंट है।

Exit mobile version