Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब कांग्रेस ने पार्टी में किया बड़ा फेरबदल, 10 जिलों और 95 ब्लॉकों में नई नियुक्तियां

April 10, 2026

पंजाब कांग्रेस ने पार्टी में किया बड़ा फेरबदल, 10 जिलों और 95 ब्लॉकों में नई नियुक्तियां

पंजाब डेस्क: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, कोंग्रस पार्टी ने राज्यभर में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से 10 जिलों में कार्यकारी समितियों का गठन और 95 ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में लिया गया, जो पिछले कुछ समय से संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

मजबूत किया जा रहा संगठन

कांग्रेस पहले ही 8 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है, और अब नए फैसले के साथ यह साफ हो गया है कि पार्टी पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य आगामी चुनावों में बेहतर तालमेल और प्रभावी रणनीति तैयार करना है।

इन जिलों में बनी नई कार्यकारी समितियां

ताजा फेरबदल के तहत नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण, बठिंडा (शहरी), मोहाली, गुरदासपुर, रोपड़ और खन्ना जैसे अहम जिलों में नई कार्यकारी समितियों का गठन किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी देकर जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की है।

ब्लॉक स्तर पर भी फोकस

सिर्फ जिला स्तर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 199 ब्लॉकों में से 95 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। खास तौर पर लुधियाना जिले में 15 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जो राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें…

चुनावी रणनीति का हिस्सा

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी होता है। ब्लॉक और जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता नेटवर्क तैयार कर कांग्रेस आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें