Site icon Dainik Savera Times

पंजाब कांग्रेस के ये बड़े नेता ‘AAP’ में हुए शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

Punjab Congress leader joins AAP

Punjab Congress leader joins AAP

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके कई प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई।

ये बड़े नेता ‘AAP’ में हुए शामिल

जानकारी के अनुसार, मजीठा क्षेत्र के कांग्रेस नेता परमजीत सिंह पम्मा, पलविंदर सिंह पाली, जगदीप सिंह गोगा, अपरमदीप सिंह अप्पू और अमनदीप सिंह अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर मजीठा हलका इंचार्ज तलबीऱ सिंह गिल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता पंजाब सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली से प्रभावित होकर ‘आप’ का दामन थामने पहुंचे। पार्टी में शामिल होने के बाद नेताओं ने कहा कि वे पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें…

CM मान ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और पंजाब को बेहतर बनाने के लिए हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि नए साथियों के आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version