Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचा इतिहासः ’सुरक्षित मातृत्व आश्वासन प्रोग्राम’ लागू करने में मिला पहला इनाम

December 17, 2022

पंजाब ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचा इतिहासः ’सुरक्षित मातृत्व आश्वासन प्रोग्राम’ लागू करने में मिला पहला इनाम

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे को सुधारने के मंतव्य से की जा रही कोशिशें सफल होती दिख रही हैं। दिल्ली में मातृ स्वास्थ्य के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वर्कशाप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यय मंत्री डा. भारती प्रवीण पवार द्वारा पंजाब को सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) प्रोग्राम को राज्यय में सफलतापूर्वक लागू करने में पहला इनाम दिया गया।

इस संबंधी और जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि राज्य की भगवंत मान सरकार की तरफ से कार्यभार संभालते ही सबसे पहले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के अपने प्रण को प्रमुख रखते हुए अथक यत्न किए जा रहे हैं। इन यत्नों की वजह से आज पंजाब में जो स्वास्थ्य ढांचा पहले बहुत ही बिगड़ी हालत में था, आज उसमें बहुत सुधार नज़र आ रहे हैं। पंजाब में जच्चा-बच्चा मौत दर को घटाने के मंतव्य से शुरू किए गए राष्ट्रीय ’सुमन’ प्रोग्राम को बहुत ही सफलतापूर्वक ढंग से लागू किया गया है, जिस अधीन गर्भवती महिलाओं को बेहतर प्रसूति सुविधाएं देने की गारंटी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केंद्र की तरफ से जारी ताज़ा आंकड़ों में भी पंजाब में माताओं की मौत दर में बहुत सुधार देखने को मिला है जो कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे में हो रहे सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समूह डाक्टरों विशेष तौर पर डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. रविन्दरपाल कौर, सहायक डायरैक्टर डा. वनीत नागपाल, प्रोग्राम अफ़सर डा. इन्द्रदीप कौर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी सराहना की और बधाई दी जिनकी तरफ से राज्य में’सुमन ’प्रोग्राम’ के अधीन स्वास्थ्य सहूलतें देने के लिए तन-मन से काम किया है।

स्वास्थ्य की महत्ता संबंधी बात करते हुए जौड़ामाजरा ने कहा कि किसी भी राज्य या देश की तरक्की तभी संभव है यदि उसके निवासी स्वस्थ होंगे, इसलिए पंजाब सरकार की तरफ से लोगों के स्वास्थ्य को मुख्य प्राथमिकता दी गई है जिससे पंजाब एक विकसित और ख़ुशहाल राज्य बन सके। उन्होंने आशा ज़ाहिर की कि सरकार के स्वास्थ्य सम्बन्धी किये जा रहे यत्नों स्वरूप पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे में थोड़े समय में बहुत विकास देखने को मिल रहा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने जल्दी ही साकार होंगे और पंजाब देश में मानक स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाने के क्षेत्र में पहले नंबर पर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें