Site icon Dainik Savera Times

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ा झटका, सचिव Kulwant Singh ने इस कारण दिया इस्तीफा

Punjab Cricket Association

मोहाली: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, एसोसिएशन के सचिव और आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह फैसला हाल ही में हुए एसोसिएशन के चुनावों के महज कुछ दिनों बाद सामने आया है।

कुलवंत सिंह को PCA सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया था, लेकिन अब उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वे अपने व्यस्त राजनीतिक जीवन के चलते एसोसिएशन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, जिससे यह कदम उठाना पड़ा।

जल्द होंगे दोबारा चुनाव

कुलवंत सिंह के इस्तीफे के बाद अब सचिव पद रिक्त हो गया है और PCA के नियमों के अनुसार इस पद को भरने के लिए जल्द ही नए चुनाव करवाए जाएंगे। क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है क्योंकि सचिव का पद संगठन की नीतियों और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हाल ही में हुए थे नए कार्यकारिणी के चुनाव

गौरतलब है कि 12 जुलाई को संपन्न हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों में आम आदमी पार्टी के अमरजीत सिंह मेहता लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए थे। दीपक बाली को उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ शर्मा को संयुक्त सचिव और सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कुलवंत सिंह का नाम भी नई कार्यकारिणी में प्रमुख पद पर शामिल था।

Exit mobile version