Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNJAB: संगरूर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई आठ

March 21, 2024

PUNJAB: संगरूर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई आठ

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई विषाक्तता के संदिग्ध मामले में तीन और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढक़र आठ हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार लोग वर्तमान में संगरूर सिविल अस्पताल में और पांच अन्य पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं। संगरूर के सिविल सजर्न कृपाल सिंह ने पुष्टि की कि घटना में अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को संगरुर के दिरबा के गुजर्न गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आबकारी शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति में दिरबा उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, दिरबा पुलिस के दो अधिकारी (पुलिस उपाधीक्षक और एक प्रभारी निरीक्षक), एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और एक उत्पाद शुल्क और कराधान अधिकारी शामिल हैं। संगरूर के उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने बुधवार को कहा था कि समिति को 72 घंटे में मामले पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। गुजर्न गांव में यह पता लगाने के लिए भी एक सव्रेक्षण किया गया था कि क्या किसी और की भी हालत खराब हुई है।

इस बीच पूर्व विधायक परमिंदर सिंह ढींढसा ने बृहस्पतिवार को संगरूर के सिविल अस्पताल का दौरा किया और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दिरबा विधायक और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे और घटना की न्यायिक जांच की मांग की। इसके अलावा उन्होंने जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें