Site icon Dainik Savera Times

मनीष सिसोदिया के परिवार से मिले पंजाब के शिक्षा मंत्री, कहा-सत्य प्रताड़ित हो सकता है लेकिन पराजित नहीं

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मनीष सिसोदिया के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मनीष सिसोदिया की पत्नी का हाल चाल जाना। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबियत ठीक नहीं है। हरजोत बैंस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि, मनीष सिसोदिया के परिवार से मिलकर आया हूँ, उनकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है, भाभी को भरोसा दिलाया कि मनीष सर ने लाखों बच्चों का भविष्य सुधारा है उन सभी की दुआएं उनके साथ है। इस विषम परिस्थिति में हमसब उनके साथ है। सत्य प्रताड़ित हो सकता है लेकिन पराजित नहीं!

Exit mobile version