
खन्ना: पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा में लाए गए क्रांतिकारी बदलाव से लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है, जिसके कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले में भारी वृद्धि हुई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्कूलों में नवीनतम शैक्षिक पद्धतियों का क्रि यान्वयन हो, शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जा रहा है। शिक्षा क्रांति का यह सिलिसला भविष्य में भी जारी रहेगा। ये विचार पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं वाणज्यि, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, श्रम तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्नी तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आज 15.50 करोड़ रुपये की लागत की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए।
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत शुक्र वार को खन्ना हलके के पांच सरकारी प्राइमरी, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 24.92 लाख रु पए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। कैबिनेट मंत्नी तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि उन्होंने करीब 15 करोड़ रु पए की लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में खन्ना हलके के स्कूलों में ‘पंजाब शिक्षा क्र ांति’ प्रोग्राम के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ रु पये की लागत से विकास कार्यों की शुरु आत की है तथा आने वाले समय में खन्ना हलके के बाकी बचे स्कूलों में भी विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

कैबिनेट मंत्नी ने खन्ना हलके के पांच स्कूलों में करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विस्तार से बताया कि खन्ना हलके के पांच स्कूलों में 1.50 लाख रु पए की लागत से दो कमरे तैयार किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़ी में 12.52 लाख रु फर्नीचर और प्रोजैक्टर पर 2.5 लाख रु पए खर्च किए गए। लिबड़ा स्कूल में 2 लाख रु पये की लागत से शौचालय का निर्माण करवाया गया। दहेड़ू स्कूल में 1.60 लाख रु पए की लागत से चारदीवारी का निर्माण किया गया। बच्चों के लिए 1.5 लाख रु पए की लागत से शौचालय तैयार किए गए। 2 लाख रु पये की लागत से सुबह की सभा के लिए मैदान तैयार किया गया।

1.5 लाख रु पए की लागत से स्कूल की चारदीवारी की मरम्मत की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्र ांति के तहत इन स्कूलों में कमरों, मैदानों, चारदीवारी और शौचालयों के निर्माण के रूप में मजबूत बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ी राशि खर्च की गई है। सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के विजन के तहत शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्र ांति मुहिम के तहत पंजाब के 350 सरकारी स्कूलों में ऐतिहासिक बदलाव की शुरु आत हो चुकी है और भविष्य में मान सरकार की यह नई शिक्षा क्र ांति इतिहास के पन्नों में स्विर्णम अक्षरों में लिखी जाएगी, जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे। कैबिनेट मंत्नी ने कहा कि पंजाब के बच्चे पढ़ेंगे तभी पंजाब का भविष्य उज्ज्वल होगा।