Site icon Dainik Savera Times

 पंजाब के कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 8% की बढ़ोतरी

Punjab employees and pensioners 8% hike

Punjab employees and pensioners 8% hike

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारियों और पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा।

वेतन के साथ मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ते

पंजाब सरकार के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को 1 अक्टूबर में मिलने वाली सैलरी से दिखाई देगा। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि 4-4 प्रतिशत की दो किस्तों में किए जाने की बात कही गई है।

इस फैसले से राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारी और पेंशनर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया कि कर्मचारियों और पेंशनभोगी संगठनों के साथ बैठक सकारात्मक रही।

पंजाब सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई के प्रभाव से राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की आय में वृद्धि होगी, जबकि पेंशनरों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

ओपीएस समेत कई लंबित मुद्दों पर चर्चा

बैठक में सिर्फ महंगाई भत्ते बढ़ाने का फैसला ही नहीं हुआ, बल्कि कर्मचारियों से जुड़े कई पुराने मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इनमें पुरानी पेंशन योजना, प्रोबेशन पीरियड के दौरान वेतन और आशा तथा मिड-डे मील वर्करों से जुड़े मामले शामिल हैं। इन मुद्दों के स्थायी समाधान के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह में पंजाब सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच एक और बैठक प्रस्तावित है।

70 हजार नौकरियों में बरती पारदर्शिता

पंजाब सरकार की ओर से अब तक दी गई सरकारी नौकरियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में करीब 70 हजार सरकारी नौकरियां पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रक्रिया के जरिये दी गई हैं। पंजाब सरकार के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में मेरिट और उम्मीदवारों की मेहनत को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब के विकास में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Exit mobile version