चंडीगढ़: पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की ज़रूरत की घड़ी में मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अपने मानवीय कर्तव्य के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन, जो 41 लाख रुपये के बराबर है, देने का फैसला किया है।
निदेशक, वित्त एवं लेखा नियंत्रक, अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक/ज़िला नियंत्रक, सहायक नियंत्रक/लेखा अधिकारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, सहायक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी और निरीक्षकों सहित सभी अधिकारियों ने इस कोष में योगदान देने का फैसला किया है।
इस संबंध में विभाग के कर्मचारियों द्वारा निदेशक (कोषागार) को लिखे गए सहमति पत्र की एक प्रति आज विभाग के प्रभारी मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपी।
ये भी पढ़ें: वैश्विक तनाव का असर, तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार

