Site icon Dainik Savera Times

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद Action में पंजाब सरकार, आवारा कुत्तों पर होगी कार्रवाई

Punjab Government Action Against Stray Dogs

Punjab Government Action Against Stray Dogs

चंडीगढ़: पंजाब में आवारा और खूंखार कुत्तों की बढ़ती घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार अब सख्त कदम उठाने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते दिन ऐलान किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में आज, शुक्रवार को विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों, खासकर बच्चों और राहगीरों, की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

CM मान ने किया सोशल मीडिया दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कई इलाकों में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिसके चलते सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद, पंजाब सरकार कल से एक विशाल अभियान शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य उन आवारा और हिंसक कुत्तों को खत्म करना है जो बच्चों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बने हुए हैं।

Exit mobile version