Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police का नशे के खिलाफ कड़ा कदम, 3 महिला तस्कर नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

February 26, 2025

Punjab Police का नशे के खिलाफ कड़ा कदम, 3 महिला तस्कर नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

पंजाब डेस्क : नशे की रोकथाम के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 160 नशीली गोलियां बरामद की है। यह गिरफ्तारियां फिल्लौर पुलिस ने गन्ना गांव से की है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान अनीता रानी पत्नी मंगत राम, रानी पत्नी मिंदा पुत्र जागर राम और प्रीति पत्नी हरजिंदर पुत्र राणा (सभी फिल्लौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गन्ना गांव के निवासी) के तौर पर हुई है।

S.S.P. हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि…

एस.एस.पी. देहाती हरकमल प्रीत सिंह खख ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर संजीव कपूर एस.एच.ओ. फिल्लौर से सूचना मिलने पर एसपी (जांच) जसरूप कौर बाठ और डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल्ल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने 22 फरवरी को अनिता रानी को रोका और उसके पास से 70 नशीली गोलियां बरामद की। उससे पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने 24 फरवरी को रानी और प्रीति को गिरफ्तार कर उनके पास से 45-45 गोलियां बरामद की।एस.एस.पी ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि काफी समय से आसपास के इलाकों में नेटवर्क चलाकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे है।

तीनों महिलाएं आदतन अपराधी है…

एस.एस.पी खख ने आगे कहा कि तीनों महिलाएं आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से वर्ष 2024 के बीच अनिता रानी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तीन मामले दर्ज किए गए है। इसी तरह रानी और प्रीति पर भी पहले से ही तीन-तीन ड्रग केस दर्ज है, जिससे साबित होता है कि वे आदतन ड्रग तस्कर हैं। उन्होंने कहा कि अब ताजा मामले में फिल्लौर थाने में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 22-61-85 के तहत मामले दर्ज किए गए है और आगे की जांच के लिए उन्हें पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

एसएसपी ने नशे पर रोक लगाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनता से आगे आने की अपील की।उन्होंने कहा कि अपने आस-पास नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित गतिविधियां दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें