Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार ने छुट्टियों का किया ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब डेस्क। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से छुट्टियों का ऐलान किया है। जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ये छुट्टी 25 नवंबर को राज्य सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में की गई है।

श्री आनंदपुर साहिब में होगा बड़ा समारोह का आयोजन
सरकार 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में एक बड़े समारोह का आयोजन करेगी। यह पूरा कार्यक्रम नवम पातशाह के बलिदान को याद करने और उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उनके संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Exit mobile version