Dainik Savera Times

पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों का बदला समय, इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल

Timing Change

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी दफ्तरों और शिक्षा संस्थानों के कार्य समय में एक बार फिर बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

पंजाब सरकार ने इससे पहले भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्थायी तौर पर दफ्तरों के समय में बदलाव किया था। 25 मई से 30 जून 2026 तक सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खोले जा रहे थे, ताकि कर्मचारियों को गर्मी के प्रभाव से राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें…

Exit mobile version