Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार का विदेशों में छिपे गैंगस्टरों पर वार, अब तक एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टर्स डिपोर्ट

Punjab government cracks down on gangsters

Punjab government cracks down on gangsters

पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क और नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार की रणनीति की जानकारी दी। पंजाब सरकार ने दावा किया कि पंजाब पुलिस की कोशिशों से अब तक विदेशों में मौजूद एक दर्जन से अधिक गैंगस्टरों को भारत वापस लाया जा चुका है।

अमेरिका से मोल्दोवा तक फैला कार्रवाई का दायरा

पंजाब सरकार ने कहा कि विदेश भाग चुके अपराधियों को वापस लाने के लिए पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास तेज किए हैं। उनके मुताबिक, अमेरिका, कनाडा, दुबई, मलेशिया और मोल्दोवा समेत अलग-अलग देशों से आरोपियों को वापस लाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि तकनीक और आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से पंजाब पुलिस की विदेशों में छिपे अपराधियों तक पहुंच बनाने की क्षमता मजबूत हुई है।

मोल्दोवा से अमृत ढल्लम की वापसी का दावा

पंजाब सरकार के अनुसार, हाल ही में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने गैंगस्टर अमृतपाल उर्फ अमृत ढल्लम को मोल्दोवा से वापस लाने की कार्रवाई पूरी की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संबंधित पुलिस टीम से मुलाकात कर उनके काम की सराहना की।

पंजाब पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने का दावा

वहीं, पंजाब सरकार ने पुलिस को केवल नए वाहनों और सामान्य संसाधनों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक तकनीक और एडवांस्ड उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। इन संसाधनों का इस्तेमाल संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क की पहचान तथा कार्रवाई में किया जा रहा है।

पंजाब सरकार का संदेश: विदेश में छिपना आसान नहीं

पंजाब सरकार के अनुसार, विदेश भाग चुके गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध के नेटवर्क को कमजोर करना है। पंजाब में अपराध से जुड़े किसी भी गैंगस्टर के लिए विदेश में रहना सुरक्षित ठिकाना नहीं माना जा सकता।‘

Exit mobile version