Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल का असर, लुधियाना सिविल अस्पताल में OPD बंद

August 27, 2026

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल का असर, लुधियाना सिविल अस्पताल में OPD बंद

लुधियाना: बकाया DA समेत अन्य मांगों को लेकर आज पूरे पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई बार अपील की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसके चलते कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

हड़ताल के कारण जहां कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है, वहीं इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। लुधियाना के सिविल अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं, जबकि OPD समेत अन्य सेवाएं बंद हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को हड़ताल की जानकारी पहले ही दे दी गई थी।

लुधियाना सिविल अस्पताल के SMO और मेडिकल स्टाफ के हेड डॉ. अखिल सरीन ने बताया कि पूरे पंजाब में सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है, जिसे अस्पताल का स्टाफ भी समर्थन दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं, जबकि OPD सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। इमरजेंसी में डॉक्टरों की तैनाती जारी है, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

वहीं, प्रदर्शन कर रहे मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कई बार सरकार के सामने मांगें उठाने के बावजूद उनकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि इसी के विरोध में आज उन्हें प्रदर्शन और हड़ताल का फैसला लेना पड़ा।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें