Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 30 किसानों के परिजनों को दी नौकरी

September 20, 2024

पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 30 किसानों के परिजनों को दी नौकरी

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों का दामन थामा। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शहीद किसानों के 30 वारिसों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इनमें से 25 को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में क्लर्क और पांच को परिचारक के पद पर नियुक्ति पत्र मिल चुका है।

इनके अलावा पशुपालन विभाग में दो पशु चिकित्सा निरीक्षक और चार क्लर्क, जिनमें से तीन क्लर्क को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली है, डेयरी विकास विभाग में दो स्टेनोग्राफर को नियुक्ति पत्र दिया गया हैं। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें पंजाब के विकास के लिए ईमानदारी से काम करने और राज्य के लोगों को पारदर्शी और सुचारू तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अब तक राज्य के युवाओं को विभिन्न विभागों में 44,974 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती पारदर्शी तरीके से शुद्ध योग्यता के आधार पर की गई है। इस अवसर पर कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी, डेयरी विकास विभाग के निदेशक कुलदीप सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें